फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में उपचुनाव: अयोध्या में हार के बाद योगी ने संभाली मिल्कीपुर की कमान, हिंदुत्व के साथ राष्ट्रवाद का दांव

Sun, 11 Aug 2024 11:13 AM IST
रोहित मिश्र आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या

सार

By-elections in UP: लोकसभा चुनाव में फैजाबाद की सीट में मिली हार के बाद इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस सीट की सीधी कमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार पर देश भर में किरकिरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर उपचुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है। यहां के लिए चुनावी एजेंडा सेट करते हुए हिंदुत्व के साथ राष्ट्रवाद का दावं भी चल दिया है। यह वही सीट है, जहां के सपा विधायक अवधेश प्रसाद भाजपा को हराकर अब सांसद बन गए हैं। पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट की भी चुनौती सीएम ने स्वीकार की है।

विज्ञापन


योगी ने आध्यात्मिक पीठ अशर्फी भवन की पहल पर इस क्षेत्र के मतदाताओं को नए राम मंदिर की सौगात सौंपी है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी का आह्वान कर यहां के लोगों में राष्ट्रप्रेम के भाव का भी संचार करने का प्रयास किया है। यहां के युवाओं को इसी पीठ के सहयोग से एक नए विश्वविद्यालय का तोहफा देने की भी तैयारी है।

तीन दिन पहले सीएम दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर आए थे, तभी अशर्फी भवन के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य ने उन्हें अयोध्या विद्यापीठ में आने का आमंत्रण दिया था। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित इस विद्यापीठ के परिसर में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी। इसके अलावा ब्रह्मलीन जगदाचार्य स्वामी मधुसूदनाचार्य व जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी माधवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था।
विज्ञापन




अयोध्या से वापसी के दो दिन बाद ही होने वाले इस समारोह में आने के लिए सीएम ने तुरंत अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आनन-फानन में तैयारियां की गईं। यहां आने के लिए सीएम ने शनिवार को पहले से प्रस्तावित अपने कुछ कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए। अपने संबोधन में उन्होंने इसका जिक्र भी किया। इस तरह उनके हाथों से मिल्कीपुर के नए राम मंदिर में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अब यह मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

अशर्फी भवन के पीठाधीश्वर श्रीधराचार्य ने अमर उजाला को बताया कि सीएम की प्रेरणा से सात वर्ष पूर्व बनी इस विद्यापीठ तक आने-जाने के लिए सड़क का निर्माण भी उनके ही सहयोग से हो सका। पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकी का निर्माण हुआ। इसका लाभ आसपास के 25 गांवों की आबादी को मिल रहा है। अब सीएम मिल्कीपुर क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय का निर्माण करवाना चाहते हैं। इसके लिए उनकी पीठ अपनी 23 एकड़ भूमि देने को तैयार है। इससे क्षेत्र के युवाओं की तकदीर बदलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें