फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला व्यापारी संगठन

Mon, 02 Oct 2023 04:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कपड़ा व्यापारियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन कारोबार से कपड़ा व्यापारियों पर पड़ने वाले असर से अवगत कराया और ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले कपड़ा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन ट्रेड से कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सहित ज्यादातर ट्रेड का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को उतर प्रदेश के व्यापारी संगठन के मुख्य पदाधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले।

विज्ञापन


कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी और महामंत्री अनिल बजाज ने उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें छोटे व्यापारियों की पीड़ा सुनाई। व्यापारी नेताओं ने कहा की केंद्र कि सरकार को ऑनलाइन कारोबार पर 20 प्रतिशत का सर्विस टैक्स लगाना चाहिए।

संगठन के नेताओ ने यह भी कहा की उतर प्रदेश में ऑनलाइन कारोबार से छोटा व्यापारी खत्म होता जा रहा है। खरीदार बाजारों में कम ही आ रहा है। त्योहार के मुख्य सीजन में भी बाजारों में ग्राहकों की तादाद कम ही होती है जिससे मध्यम वर्ग का व्यापारी भवष्य को लेकर चितित और परेशान है।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार को छोटे व्यापारियों का कारोबार बचाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए जाने की आवश्कता है। इस मौके पर कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज व होटल व्यवसाई श्याम कृष्ण नानी ने संयुक्त रूप से उप मुख्यमंत्री  से यह भी कहा कि  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था बहुत ही अच्छी है।व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें