सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित कालीपीठ में कथा वाचक रमेश भाई ओझा की कथा सुनने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को यहां पहुचेंगी। राजभवन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल सुबह साढ़े 10 बजे सड़क मार्ग से नैमिषारण्य पहुचेंगी।
यहां वह दोपहर सवा 12 बजे से 1 बजे तक कथा वाचक रमेश भाई ओझा की कथा सुनेंगी। इस दौरान वह नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ चक्रतीर्थ भी जाएगी।
दोपहर 1 बजे से साढ़े तीन बजे तक साधु संतों से मुलाकात करेंगी। साढ़े तीन बजे नैमिषारण्य से लखनऊ के लिए वापस प्रस्थान करेंगी।