फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी की गला घोंटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हत्या से पहले पीटने की भी पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम डी-ब्लॉक निवासी अमीनाबाद के कपड़ा कारोबारी सचिन चोपड़ा (47) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उनके घर के अंदर शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सचिन का गला घोंटकर हत्या करने और उनकी पिटाई की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सचिन चोपड़ा पत्नी रिनी चोपड़ा, बेटे वासू के साथ राजाजीपुरम डी-ब्लॉक में रहते थे। शुक्रवार को उनकी हालत आवास पर बिगड़ गई। परिवारीजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। पुलिस को जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन पुलिस ने उनके घर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, मामला पारिवारिक लग रहा है, हर पहलू पर जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस टीम खंगाल रही है। देर रात तक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें