फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोन दिलाने का झांसा देकर व्यापारी का खुलवाया खाता, 1.45 करोड़ का किया लेनदेन

Sat, 24 May 2025 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मड़ियांव में एक व्यापारी की दुकान के नाम पर फर्जी खाता खोलकर 1.45 करोड़ का लेनदेन हुआ। खाता लोन दिलाने के बहाने खुलवाया गया और बाद में आरोपी बैंक दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
फर्जी खाता खोल कर पेंशन राशि निकालने पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव निवासी व्यापारी विष्णु कश्यप की दुकान के नाम पर धोखाधड़ी से खाता खुलवाकर उसमें 1.45 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया।

विज्ञापन


विष्णु कश्यप की हरिओम नगर स्थित जनरल स्टोर पर जून 2024 में लोन के सिलसिले में उनकी मुलाकात साराह फातिमा और विपिन से हुई थी। दोनों ने लोन दिलाने का भरोसा दिया। उन्हें गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित करुण वैश्य बैंक ले गए। वहां कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर ओटीपी लेकर खाता खुलवाया गया।

ये भी पढ़े- Lucknow News: सीबीआई दफ्तर में एएसआई पर तीर से हमला... मचा हड़कंप; कर्मचारियों ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा
विज्ञापन


कुछ दिन बाद विष्णु की दुकान पर पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक और एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहुंचा। इससे उन्हें लोन प्रक्रिया शुरू होने का विश्वास हुआ। लेकिन आरोपी बाद में दुकान पर आकर सभी बैंक दस्तावेज व डिवाइस लेकर चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: शुरू हुईं पंचायत चुनाव की तैयारी, नए सिरे से गांवों का होगा परिसीमन; ये हो सकता है संभावित समय

लंबे समय तक लोन न मिलने पर जब विष्णु बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि खाते से 1.45 करोड़ रुपये का लेनदेन हो चुका है, जबकि कोई लोन स्वीकृत ही नहीं हुआ। जब उन्होंने दोनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके फोन बंद मिले। थाने में शिकायत पर कोई सुनवाई न होने पर विष्णु ने कोर्ट का रुख किया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें