फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वच्छता पखवाड़ा में महिलाओं को वितरित किए गए पैड्स, संक्रामक बीमारियों के बारे में किया जागरूक

Sat, 24 May 2025 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महिलाओं को पैड्स वितरित किए गए। साथ ही संक्रामक बीमारियों के लक्षण बताकर उससे बचाव के लिए जागरूक किया गया। खानपान में अपनाई जाने वाली सावधानी के बारे में भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
स्वछता पखवाड़ा में महिलाओं को वितरित किए गए पैड्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को यूपीनेडा और टीएचडीसीआईएल के उपक्रम टुस्को की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस दौरान सामाजिक सेवार्थ संस्था की कल्पना ने महिलाओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन


कल्पना ने कहा कि महिलाएं व्यक्तिगत सुरक्षा अपनाकर कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बच सकती हैं। माहवारी के वक्त सेनेटरी पैड्स अपनाना जरूरी है। साथ ही महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के तरीके समझाए। उन्हें स्वस्थ रहने और खानपान में अपनाई जाने वाली सावधानी के बारे में भी जानकारी दी। 

कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न संक्रामक बीमारियों के लक्षण बताए गए। यह भी समझाया गया कि महिलाओं को खानपान में पौष्टिक चीजों का ध्यान रखना चाहिए। मौसमी फल सस्ते और ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसलिए खाने में इनका सेवन करें। इस दौरान टुस्को के नोडल अधिकारी अंकित कुमार झा एवं माधुरी यादव ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, योग और ध्यान के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस दौरान टुस्को के अपर महाप्रबंधक अंबिका प्रसाद व्यास, उप महाप्रबंधक सतर्कता धीरेंद्र प्रसाद गैरोला शशांक लाल ने कल्पना और मुकेश को सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया। सीईओ मनोज सरदाना ने सभी के प्रति आभार जताया। अपील की है कि महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए निरंतर कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें