फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर ट्रिपल मर्डरः बेटियों ने यूपी सीएम से की मुलाकात, पुलिस की कहानी से नाखुश

Fri, 23 Jun 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सीतापुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर  ट्रिपल मर्डर मामले में दाल व्यापारी सुनील जाय सवाल की बे‌ट‌ियों ने गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। बेटियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर अपना दर्द मुख्यमंत्री को सुनाया।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान बेटियों ने सीतापुर की पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतोष जताया। हालांकि बेटियों ने मुलाकात के बाद मीडिया से दूरी बनाए रखी। ट्रिपल मर्डर मामले में सीतापुर पुलिस ने 20 जून को शरीफ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए खुलासे के दावा किया था।

जिसके बाद से दाल व्यवसायी की बेटियों ऋचा व सोनम ने खुलासे को झूठा करार दिया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत की बात कही थी। बेटियों ने पुलिस द्वारा किए गए खुलासे को झूठा बताया था।
विज्ञापन


इस मामले में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी 21 जून को जब बेटियों से मिलने उनके घर पहुंची तब बेटियों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिलाने का वादा कैबिनेट मंत्री को याद दिलाया।
विज्ञापन

सीएम ने द‌िए निष्पक्ष जांच के निर्देश‌

सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : demo pic
उस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 25 जून को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही थी। इसी बीच कैबिनेट मंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिलने का समय ले लिया।जिसके बाद सीतापुर प्रशासन ने आनन-फानन दोनों बेटियों को गुरुवार की दोपहर सीतापुर से लखनऊ पहुंचाया।

सूत्र बताते है दोनों बेटियों ने शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात की। तकरीबन 15 मिनट तक दोनों बेटियों ने अपना दर्द साझा किया। इस दौरान ट्रिपल मर्डर खुलासे में पुलिस की कहानी को उन्होंने झूठा बताया। हालांकि उनके साथ गए पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच के निर्देश‌ दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें