फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का असर: एक जुलाई से हवाई सफर सस्ता, ट्रेन में एसी का सफर महंगा

Fri, 23 Jun 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : getty images
विज्ञापन
एक जुलाई से जीएसटी लागू होने केबाद इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर करना सस्ता हो जाएगा, जबकि बिजनेस क्लास में अधिक खर्च करना पड़ेगा। जीएसटी में इकोनॉमी क्लास के टिकटों को पांच प्रतिशत टैक्स स्लैब में रखा गया है, जबकि अभी छह प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। 
विज्ञापन


ऐसे में टैक्स कम होने से टिकट की कीमत घटेगी। वहीं, बिजनेस क्लास के टिकट पर अभी नौ प्रतिशत टैक्स लगता है। जीएसटी में इसे 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब में रखा गया है। इससे टिकट की कीमत बढ़ेगी।

विशेषज्ञ बताते हैं कि इकोनॉमी क्लास में लखनऊ से दिल्ली व मुंबई के टिकट पर टैक्स कम होने से अधिक राहत तो नहीं मिलेगी, लेकिन इससे घरेलू फ्लाइटों में सफर करने वालों की संख्या में इजाफा की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ट्रेनों में एसी का सफर होगा महंगा

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
बता दें कि अमौसी एयरपोर्ट से वर्ष 2016-17 में कुल 39 लाख 79 हजार 444 यात्रियों ने सफर किया। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सफर करने वालों की संख्या 6 लाख 61 हजार 708 और घरेलू यात्रियों की संख्या 33 लाख 17 हजार 736 है। इकोनॉमी क्लास के टिकट पर टैक्स कम होने से इन यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।  

ट्रेन की एसी बोगियों में पहली जुलाई से सफर पर आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि थर्ड, सेकंड व फर्स्ट एसी में पहले जहां 4.5 प्रतिशत टैक्स लगता था, वहीं जीएसटी में इसे पांच प्रतिशत के स्लैब में रखा गया है। इससे इन श्रेणियों की टिकट दरें तो बढ़ेंगी, लेकिन यह बहुत मामूली होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें