उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम माघ मेला के अवसर पर 2200 स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इसमें सात परिक्षेत्र की बसें शामिल होंगी।
निगम के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को माघ मेला के लिए परिवहन व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, हरदोई परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने शिरकत की।
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने की। क्षेत्रीय प्रबंधकों से बातचीत के बाद माघ मेला के अवसर पर 2200 अतिरिक्त बसों का संचालन करने का फैसला हुआ है।
यह बसें किस परिक्षेत्र से कब और कितनी चलेंगी इसका विवरण तैयार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ निगम मुख्यालय में सीजीएम निरंजन कुमार ने बसों की दुर्दशा को सही करने के लिए सेवा प्रबंधकों के साथ में बैठक की।