फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रद्धालुओं को महाकुंभ लेकर जा रही बस पलटी, 11 घायल

Thu, 30 Jan 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पलटी पड़ी बस।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए बहराइच से 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही निजी बस मंगलवार रात करीब ढाई बजे मड़ियांव इलाके में आईआईएम रोड पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बस विपरीत दिशा से आ रही थी और रफ्तार भी अधिक थी। बस सवार श्रद्धालु बहराइच के मूर्तिया प्रतापपुर जंगल मटेरा के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि निजी बस मंगलवार रात श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ के लिए बहराइच से निकली थी। रात करीब ढाई बजे बस आईआईएम तिराहे पर गलत दिशा में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मड़ियांव पुलिस ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी मालिक से संपर्क कर दूसरी बस मंगवाई। हादसे के बाद अन्य लोग बहराइच लौट गए। किसी श्रद्धालु ने तहरीर नहीं दी है।



जोरदार झटका लगा, आंख खुल गई



बस सवार श्रद्धालुओं का कहना था कि सभी सो रहे थे। जोरदार झटका लगा, जब तक लोग संभल पाते बस पलट चुकी थी। शोर सुनकर लोग दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने कई श्रद्धालुओं को बस से निकाल लिया था।

हादसे की वजह चालक को आई झपकी

मड़ियांव पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कि बस चालक गलत दिशा में था और ऐसा लग रहा है कि उसे झपकी आ गई। इससे वह डिवाइडर नहीं देख सका। बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। चालक, बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन




यह लोग हादसे में हुए घायल



मैकिन (55), मुन्नी देवी (50), फुनई (65), मीरा देवी (50), राजकुमारी (50), राजू (70), कल्लू (50), हरद्वारी (55), मनोहर (65), सुमन (30) और सोहन लाल (75) को चोट लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें