अध्यक्ष राकेश बहादुर व जनरल सेक्रेटरी भुवनेश कुमार
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही आईएएस अफसरों को अपनी कमियां खुद ही ढूंढने की नसीहत दी थी। दूसरे ही दिन नौकरशाही आत्म अवलोकन को तैयार नजर आई।
यूपी आईएएस एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में कई सदस्यों ने कॉडर की गिरती छवि पर गहरी चिंता जताई। सदस्यों ने बिना देर किए ‘स्टील फ्रेम’ वाली पुरानी छवि और कैडर के गौरवशाली दिन लौटाने पर व्यक्तिगत स्तर से लेकर संगठनात्मक स्तर तक पहल पर सहमति जताई।
हालांकि भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में सदस्यों की संलिप्तता जैसे मुद्दों पर सदन ने चर्चा से दूरी बनाए रखी।
शनिवार को राजभवन कालोनी स्थित सीएसआई सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश बहादुर की अध्यक्षता में आमसभा की वार्षिक बैठक हुई।