फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: एलयूसीसी कंपनी के जोनल हेड के मकान पर चला बुलडोजर, अगला हिस्सा ढहा दिया गया

Sun, 12 Jan 2025 08:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

एलयूसीसी कंपनी के जोनल हेड पर हरित पट्टी में निर्माण का आरोप लगा था। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मकान का अगला हिस्सा ढहा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर में हरित पट्टी की जमीन पर अवैध निर्माण करने के आरोप में एलयूसीसी घोटाले में फरार दंपती के मकान का अगला हिस्सा प्रशासन ने गिरवा दिया। रविवार को तहसील प्रशासन, नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।

विज्ञापन


निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के जोनल हेड उत्तम राजपूत व उसकी पत्नी माया पर इनाम घोषित है। आरोपियों की संपत्तियों की जांच में पाया गया कि शहर में उनका मकान जमुरिया नाले के पास हरित पट्टी में बना है।

नोटिस जारी कर स्वयं मकान ढहाने की बात कही गई लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। इस कारण रविवार को तहसील, नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर उत्तम राजपूत के घर पहुंची। कुछ ही देर में मकान का अगला हिस्सा ढहा दिया गया। एसडीएम आर जगत साईं ने बताया कि विनियमित क्षेत्र के जेई की मौजूदगी में अवैध निर्माण वाले हिस्से को ढहाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें