फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती की आत्महत्या के मामले में बिल्डर व सहयोगी गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड निवासी सैलून मैनेजर रतना सिंह आत्महत्या मामले में भागे चल रहे बिल्डर शरद सिंह और उसके सहयोगी प्रशांत को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया लिया। चर्चा है कि शरद सिंह ने थाने पहुंच कर सरेंडर किया, पर पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन




रतना सिंह के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पहले शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी, वैशाली और प्रशांत पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। कुछ घंटों के भीतर ही सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हासिल किए गए। शनिवार को पुलिस ने शरद सिंह की तीन गाड़ियां भी कब्जे में ली थीं। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तारी सेक्टर-5 स्थित अंडरपास के पास से हुई। गिरफ्तार आरोपी शरद सिंह मूलरूप से जौनपुर के नेवडिया के डौडी रामपुर और प्रशांत चित्रकूट के भरतकूप का निवासी है। आरोपी मंगल यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



यह है पूरी घटना
गोरखपुर के मैत्रीपुरम कॉलोनी जेल बाईपास निवासी रतना सिंह ने 12 मई को गोमतीनगर विस्तार स्थित अपने फ्लैट में फंदा लगा लिया था। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपनी दोस्त को वीडियो बयान भेजा था। इसमें उन्होंने बिल्डर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, मैनेजर मंगल यादव, वैशाली और सहयोगी प्रशांत शर्मा पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने इन सभी को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था। 13 मई को रतना के पिता सुधीर कुमार सिंह ने गोमतीनगर विस्तार थाने में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें