लखनऊ। सरोजनीनगर विस के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ''आपका विधायक आपके द्वार'' अभियान ने 168 सप्ताह पूरे कर लिए हैं। रविवार को मजरा शिवदीन खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में हैंडपंप, पेंशन और स्ट्रीट लाइट संबंधी 30 आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। 40 वरिष्ठ नागरिकों की आंखें की जांच कर इनमें से 30 को निशुल्क चश्मे बांटे गए। चार मेधावियों को साइकिलें दी गईं। 182वें बॉयज और 117वें गर्ल्स यूथ क्लब को खेल किट मिलीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अभियान सरोजनीनगर में सेवा और विकास को जनसरोकारों से जोड़ रहा है। (माई सिटी रिपोर्टर)