फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 22 से घटकर 19 अरब रह गया नगर निगम का बजट, 2 मार्च को होगा पेश

Sat, 29 Feb 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम का नया बजट तैयार हो गया है। इस बार 19 अरब का बजट बना है। यह बीते साल के बजट 22 अरब से तीन अरब रुपये कम है। 350 करोड़ रुपये देनदारी वाले इस बजट को दो मार्च को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्यों को बजट का एजेंडा जारी कर दिया गया है। बजट में किसी नए कर का प्रावधान तो नहीं किया गया, लेकिन गृहकर से आमदनी का बजट 50 करोड़ बढ़ा दिया गया है। अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नगर निगम ने जो बजट तैयार किया है उसमें इस बार बढ़ोतरी नहीं हुई है, बल्कि तीन अरब की कमी की गई है।

ऐसे में हर बार की तरह इस बार पार्षद कोटा बढ़ने के बजाय, विकास कार्यों पर भी कैंची चलेगी। नए बजट में नई सड़कों के निर्माण का बजट नौ करोड़ बढ़ा है, लेकिन नाला सफाई का बजट एक करोड़ कम कर दिया है। वहीं, पिछले साल जहां 270 करोड़ बजट का प्रावधान ठेेकेदारों का बकाया चुकाने के लिए था, लेकिन इस बार यह 350 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


बॉन्ड और अटल स्मृति उपवन बजट में शामिल
बजट में अटल स्मृति उपवन के निर्माण के लिए पांच करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं नगर निगम के बॉन्ड से होने वाली 200 करोड़ की आय और बॉन्ड जारी करने से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को भी बजट में शामिल किया गया है।
 

जलकल का 346 करोड़ का बजट तैयार

जलकल का 346 करोड़ का बजट तैयार
दो मार्च को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में जलकल विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। जलकल विभाग का जो बजट तैयार हुआ है वह 126 लाख रुपये घाटे का है। इसमें 344.84 करोड़ आय व 346.11 करोड़ व्यय का प्रावधान किया गया है।

किस मद में कितनी आय का प्रावधान
- गृहकर- 400 करोड़ - विज्ञापन शुल्क-10 करोड़  -कल्याण मंडप किराया- 02 करोड़  - भवन व बिक्री- 40 करोड़  - पार्किंग ठेका-05 करोड़ - यूजर चार्ज-12 करोड़  दो प्रतिशत - स्टाप शुल्क-50 करोड़   रोड कटिंग-10 करोड़  - कॉलोनी हस्तांतरण-50 करोड़ - ब्याज-10 करोड़  - राज्य वित्त-450 करोड़  - बॉन्ड प्रोत्साहन राशि-26 करोड़  - बॉन्ड-200 करोड़  - स्वच्छ भारत मिशन-10 करोड़  -14वां वित्त-220 करोड़ - समग्र विकास निधि- 75 करोड़ - सीएसआर फंड-10 करोड़
विज्ञापन

बजट में फिर मिली इन योजनाओं को जगह

किस मद में कितने खर्च का प्रावधान
- नाला सफाई-7.50 करोड़  - पेट्रोल-डीजल-31 करोड़  - ठेका सफाई-70 करोड़  - मार्ग प्रकाश व्यवस्था-12 करोड़  - नई सड़क निर्माण-10 करोड़  -सड़क मरम्मत-150 करोड़  -देनदारी-350 करोड़ -अवस्थाना निधि के कार्य-50 करोड़  - रोड कटिंग मरम्मत-10 करोड़ - पेंशन-70 करोड़ - 14वां वित्त-220 करोड़

बजट में फिर मिली इन योजनाओं को जगह
- नए कल्याण मंडप का निर्माण- 50 लाख रुपये - नए विद्युत शवदाह गृह का निर्माण-30 लाख रुपये - वेंडिंग जोन में नागरिक सुविधाओं के कार्य- 30 लाख रुपये - सड़क निर्माण के लिए नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला का निर्माण-20 लाख रुपये - अमीनाबाद इंटर कॉलेज व अन्य कालेजों में स्मार्ट क्लास- 40 लाख रुपये - मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण-30 लाख रुपये  -अस्थाई रैन बसरों का निर्माण-50 लाख रुपये  -अटल स्मृति उपवन-500 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें