उत्तर प्रदेश में 36 नए थानों के निर्माण, प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार और बैरक निर्माण पर वित्त वर्ष 2019-20 में 700 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की ओर से पेश बजट में 'प्रदेश के 36 नए थानों के निर्माण, पुलिसकर्मियों एवं पीएसी के प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार तथा पुलिसकर्मियों के लिए बैरक निर्माण पर 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।'
अग्रवाल ने कहा, ‘‘पुलिस विभाग में टाइप-ए एवं टाइप-बी के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रदेश में नवसृजित जनपदों में सात पुलिस लाइनों के निर्माण हेतु 400 करोड़ रुपये का प्रावधान है।'
बजट में 57 दमकल स्टेशनों पर आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान है जबकि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 204 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।