फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीटेक छात्र से पीएम आवास योजना के नाम पर 1.41 लाख की ठगी

Fri, 23 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीटेक छात्र से पीएम आवास योजना के नाम पर 1.41 लाख की ठगी
विज्ञापन
लखनऊ। पीएम आवास योजना के नाम पर पाठक पुरम कॉलोनी निवासी बीटेक छात्र प्रशांत यादव से 1.41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने पीजीआई थाने में बालागंज निवासी एनजीओ संचालक रिंकू सेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रशांत का आरोप है कि वर्ष 2023 में रिंकू से हुई मुलाकात के बाद उसने खुद को आदर्श युवा विकास समिति योजना का अध्यक्ष और डिप्टी सीएम का करीबी बताया। पीएम आवास योजना के तहत अपार्टमेंट दिलाने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे ले लिए। उसके परिचितों को भी योजना में शामिल करने और कागजात लेने की बात कही थी। इसके अलावा, रिंकू ने 8.30 लाख रुपये का अग्रिम चेक भी दिया, जो बाउंस हो गया। प्रशांत ने बताया कि उसने पैसे जुटाने के लिए मां के जेवर तक बेच दिए थे। काफी समय तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो डीसीपी से शिकायत की।

उधर, हजरतगंज थाने में कोर्ट के आदेश पर भाइयों गोमतीनगर निवासी विकास और विवेक कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मदन मोहन मालवीय मार्ग, हजरतगंज निवासी निजी कंपनी के निदेशक नितिन चावला का आरोप है कि निवेश के नाम पर दोनों भाइयों ने 14 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें