फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपमुख्यमंत्री पर टिप्पणी से पूर्व छात्र नेताओं में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई टिप्पणी का लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के पूर्व छात्र नेताओं ने विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक की गई।
विज्ञापन




इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव टिप्पणी के लिए माफी मांगें और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्द लिखने वाले को पार्टी से निष्कासित करें। राज्य सरकार से मांग की गई कि एफआईआर में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ऐसा न किया तो पूर्व छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पूर्व छात्र बजरंगी सिंह बज्जू ने कहा, उपमुख्यमंत्री के लिए की गई टिप्पणी सपा का चरित्र दर्शाती है। शैलेश सिंह (शैलू) ने कहा, सपा प्रमुख को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बैठक में शामिल पूर्व छात्रों में अवनींद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, धीरज पांडेय, सुरेंद्र दीक्षित, सतीश चंद्र बाजपेई, अवधेश सिंह यादव, शिवशरण बाजपेई सुधीर श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें