बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाएं अगस्त में आयोजित की जाएंगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
इसके लिए जिलेवार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बीटीसी बैच वर्ष 2010, 2011 व 2012 के छूटे हुए व अनुत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर के साथ सेवारत मृत आश्रित कोटे के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकेंगे।
बीटीसी बैच 2010, 2011 व 2012 प्रथम सेमेस्टर में पहले सेमेस्टर की 4 अगस्त को तथा दूसरे व तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 5 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।
ये रहेगी टाइमिंग
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली की दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी।
मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के बाद बीटीसी करने वाले 2010, 2011 व 2012 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के पहले प्रश्नपत्र की 6 तथा दूसरे व तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 7 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।
तृतीय सेमेस्टर में पहले प्रश्नपत्र की 8 तथा दूसरे व तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 9 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।
ये है विशिष्ट बीटीसी परीक्षा की तारीख
विशिष्ट बीटीसी वर्ष 2007 व 2008 के छूटे हुए प्रशिक्षार्थियों की परीक्षाएं 1 अगस्त से होंगी।
इसमें पहले व दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षाएं 1 अगस्त को पहली और दूसरी तथा तीसरे-चौथे प्रश्नपत्र की 2 अगस्त को पहली और दूसरी पाली में होंगी।
पंचम प्रश्नपत्र (बीपीएड, डीपीएड व सीपीएड के लिए) की परीक्षाएं 2 अगस्त को दोपहर 3 से साढ़े तीन बजे तक होंगी।
विशिष्ट बीटीसी वर्ष 2004 के पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा 3 अगस्त को पहली पाली में होगी।