फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी की 80 हजार से अधिक सीटों पर होगा प्रवेश

Mon, 04 Apr 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में बीटीसी 2015-16 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से मई में आवेदन मांगे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश सरकार से मई में आवेदन मांगे जाने के संबंध में अनुमति मांगी गई है।

प्रदेश में इस समय 63 डायट सहित 1034 निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए मई के पहले सप्ताह में आवेदन जारी होने की संभावना है। इसमें 80 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।

प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बीटीसी कॉलेजों में सरकारी डायट में कुल 10450 सीटें तथा निजी बीटीसी कॉलेजों में कुल 51700 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

13 अप्रैल को मान्यता देने के लिए बुलाई गई बैठक

प्रदेश सरकार की ओर से 376 नए बीटीसी कॉलेजों को 13 अप्रैल को मान्यता देने के लिए बैठक बुलाई गई है। इनमें प्रत्येक कॉलेज में 50-50 सीटों को मिलाकर कुल 18800 सीटें बढ़ जाएंगी। इनको मिलाकर सीटों की कुल संख्या 80950 हो जाएंगी।

रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद उनके कार्यालय की ओर से मई के पहले सप्ताह में बीटीसी-2015-16 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें