फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली ब्राह्मणों की हत्या पर सरकार को घेरेगी बसपा

Tue, 11 Jul 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के ऊंचाहार में पांच लोगों की हत्या को बसपा ने मुद्दा बनाने का फैसला किया है। घटना को लेकर भाजपा के ही मंत्रियों में आरोप-प्रत्यारोप बढ़ने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले पर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने विधायकों को सदन में मामले को जोर-शोर से उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बसपा विधानमंडल दल की बैठक के ठीक पहले इस मामले पर पार्टी की रणनीति का एलान किया। उन्होंने इस घटना को ब्राह्मण कार्ड के रूप में चलने का दांव चला है।

मायावती ने कहा है कि ऊंचाहार में ब्राह्मण समाज के पांच युवकों की हत्या से साफ है कि प्रदेश में जंगल राज कायम होता जा रहा है। इस घटना से ब्राह्मणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने और इंसाफ दिलाने के लिए भरपूर प्रयास करने का भरोसा देने को कहा है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के मंत्री भी मान रहे 'नरसंहार'

- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने अपनी पार्टी के विधायकों को मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में भी ऊंचाहार हत्याकांड को जोरदार ढंग से उठाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि जिस घटना को खुद बीजेपी सरकार के मंत्री’ नरसंहार’ मान रहे हैं, योगी सरकार उस पर भी राजनीति कर रही है। इसके साथ ही मायावती ने प्रदेश में बाढ़ की गंभीर होती स्थिति को गंभीरता से न लेने का आरोप भी सरकार पर लगाया है।

बसपा की रणनीति
रायबरेली की घटना पर करीब 15 दिन तक चुप बैठी रही बसपा ने काफी सोच-विचार कर इसे मुद्दा बनाने का फैसला किया है। इस मामले में योगी सरकार के दो मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक आमने-सामने हैं। ये दोनों ही बसपा से भाजपा में गए हैं। इसीलिए बसपा इस मुद्दे को गरमाए रखना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें