फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जिला और महानगर कमेटियों के पुनर्गठन का काम शुरू किया, बीवीएफ का हुआ एलान

Mon, 12 Aug 2019 06:59 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • नकुल दुबे महानगर कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे
  • पार्टी ने बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ)  का ऐलान किया
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा ने प्रदेश के जिला व महानगर संगठनों के पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया है। लखनऊ मंडल के सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है। डॉ. हरि कृष्ण गौतम को एक बार फिर लखनऊ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे महानगर कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी ने बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) के जिला संयोजकों का भी नए सिरे से एलान किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘दीदी के बोलो’ कार्यक्रम में लोगों के सवालों से छूट रहे हैं तृणमूल नेताओं के पसीने

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार इस समय प्रदेश में जिला, नगर, विधानसभा, सेक्टर व बूथ कमेटियों के रिव्यू का काम चल रहा है। कई मंडलों पर नियुक्त मुख्य जोन इंचार्ज व मंडलों के जोन इंचार्ज मिलकर कमेटियों के पदाधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसके बाद नई कमेटी का गठन किया जा रहा है। रविवार को मुख्य जोन इंचार्ज व एमएलसी भीमराव अंबेडकर और चिंतामणि तथा लखनऊ मंडल के जोन इंचार्ज अखिलेश अंबेडकर, लाल बहादुर पासी, गंगाराम गौतम और सीएल वर्मा ने आपस में विचार-विमर्श के बाद नई कमेटियों का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी एक जोन इंचार्ज ने बताया कि लखनऊ सहित मंडल के सभी जिलों के अध्यक्ष व लखनऊ महानगर अध्यक्ष को फिर मौका दिया गया है। ये सभी लोग पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे हैं। कार्यकारिणी के अन्य पदों में कुछ आवश्यक बदलाव किए गए हैं।

लखनऊ मंडल के अन्य जिलों में ये बनाए गए जिला अध्यक्ष

रायबरेली    बाल कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी राम कुमार चौधरी
सीतापुर    राममूर्ति मधुकर
उन्नाव राम बिलास गौतम
हरदोई मेवाराम वर्मा

लखनऊ जिले की कमेटी

अध्यक्ष डा. हरिकृष्ण गौतम 
उपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ
महासचिव छविलाल रावत
सचिव ललित तिवारी
कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्या
जिला संयोजक बीवीएफ राम सुंदर व प्यारेलाल

लखनऊ महानगर कमेटी

अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व नगर विकास मंत्री 
उपाध्यक्ष सलाउद्दीन सिद्दीकी
उपाध्यक्ष इजहारुल हक 
महासचिव पंकज सक्सेना
महासचिव दुर्गेश बाल्मीकि
महासचिव    योगेंद्र प्रताप गौतम
नगर सचिव लवलेश गिरि
कोषाध्यक्ष अरविंद गौतम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें