फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के नाम से धमकी देकर बसपा विधायक से मांगे एक करोड़, मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Aug 2018 08:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉन दाऊद इब्राहिम - फोटो : self
विज्ञापन

बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दाऊद इब्राहिम के नाम से भेजे ई-मेल में धमकी देते हुए लिखा गया है कि वार्निंग! जीना है या मरना है, तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक गोली ही काफी है, मैं नहीं चाहता कि बलिया की जनता का सेवक दुनिया छोड़े, कीमत एक करोड़...यस या नो। विधायक ने इस मामले में लखनऊ के गोमती नगर थाने में आठ अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इस समय लखनऊ में मौजूद विधायक ने बताया कि बीते छह अगस्त की शाम पांच बजकर चार मिनट पर उनके फोन पर एक मेसेज आया। इसमें लिखा था चेक योर मेल लेकिन मैंने कोई ध्यान नहीं दिया।

आठ अगस्त को दोपहर एक बजकर 46 मिनट पर फिर उसी नंबर से मेसेज आया और लिखा था लास्ट वार्निंग यस या नो एक करोड़। इसके बाद उन्होंने अपना ई-मेल चेक किया तो उसमें दाऊद इब्राहिम की इमेज के साथ मेसेज लिखा था।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने मेसेज वाले नंबर को ट्रू कॉलर पर चेक किया। ट्रू कॉलर भी दाऊद इब्राहिम दिखा रहा था। विधायक के नजदीकी लोगों का कहना है कि मुकदमे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें