फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा नेता आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द, दर्ज हुआ था आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Sat, 04 May 2024 05:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा के आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द कर दी गई हैं। बीते दिनों उनके खिलाफ सीतापुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी और को पार्टी ऑर्डिनेटर आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताए रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


उनके खिलाफ सीतापुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि ये आतंकवादियों की सरकार है।

सूत्रों के अनुसार, इसी कारण वो चुनाव प्रचार से पीछे हट गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह दिल्ली लौट गए और बिना कारण बताए उनकी चुनावी रैलियां रद्द कर दी गई हैं।

बसपा यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। कई जगह पार्टी कड़ी टक्कर में हैं। चुनाव विश्लेषक मानते हैं पार्टी कई सीटों पर जीत का परचम फहरा सकती है। 2019 के चुनाव में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन किया था और यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता ने दिया बयान
बसपा के मेवालाल गौतम का कहना है कि आकाश आनंद के अन्य कार्यक्रम हैं। अन्य राज्यों की जिम्मेदारी भी है। कल पीटीआई से बातचीत की है। इसके एक दिन पहले, 15 देशों के पार्टी समर्थकों के साथ वीसी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें