फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: बसपा की सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ी, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

Sat, 15 Jan 2022 04:08 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा ने ट्वटिर पर अपने सक्रियता बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को ट्विटर एकाउंट बनाने व पोस्ट शेयर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग की घोषणा के बाद बसपा ने भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यकर्ताओं को ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाकर एक्टिव होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चुनावी तैयारियों को भी तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


हाल ही में चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव को लेकर घोषणा की गई है। इसमें फिलहाल वर्चुअल रैलियों की ही अनुमति दी गई है। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी सुपर एक्टिव है। बहुजन समाज पार्टी की भी सोशल मीडिया पर एक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है।

ट्विटर पर बहुजन समाज पार्टी के कुल 25900 फॉलोअर हैं। वहीं बसपा प्रमुख मायावती के ट्विटर पर 20 लाख से अधिक फॉलोवर हैं। कार्यकर्ताओं को भी वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें एक्टिव रहने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को विंदुवार बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बसपा के अखिलेश अम्बेडकर ने बताया कि लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी की प्रबल दावेदारी है। इसे लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कार्यकर्ता एक्टिव मोड में हैं। साथ ही जन सरोकारों को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ रही है, जिसका अच्छा रेस्पॉन्स मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें