मोहनलालगंज के गांव डेहवा में दबंग युवक ने रविवार शाम 7 बजे खेत से लौट रहे अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात अंजाम देने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंचा।
हालांकि इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने दुर्गेश की गिरफ्तारी से इन्कार करते हुए कहा कि हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गांव डेहवा निवासी रमेश लोधी (48) जुनाब कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता था।
वह शनिवार शाम अपने भाई रामदेव के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही दुर्गेश अपनी बाइक पर दो साथियों को लेकर निकला था। उसके साइड न देने पर रमेश ने ओवरटेक करना चाहा।