फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: झगड़े के बीच बचाव में उतरे साले की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा फरार

Fri, 11 Apr 2025 10:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के महोना गांव में दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। झगड़े में बीचबचाव करने आए साले को जीजा ने चाकुओं से गोदकर मार डाला। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो) व मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के बाजारशुकुल क्षेत्र के महोना गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का जीजा निकला। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर सीओ अतुल सिंह समेत कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, महोना गांव निवासी राजू उर्फ मोहम्मद शरीफ का बृहस्पतिवार देर शाम अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान शरीफ का साला मोहम्मद आसिफ झगड़े को शांत कराने पहुंचा। यह बात आरोपी जीजा को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर चाकू से आसिफ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को परिजन तत्काल बाजारशुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी जीजा मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें - नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर तकनीक के उभरते केंद्र, आईटी-आईटीईएस सेक्टर में यूपी ने की बड़ी तरक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम को रखना अनुचित...', मायावती बोलीं- बिल पर पुनर्विचार करे सरकार


आसिफ की मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। एहतियात के तौर पर सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें