फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर में अकेला देखकर भाभी पर मचला देवर का दिल, की शर्मनाक हरकत; घरवालों ने भी दिया साथ

Wed, 30 Apr 2025 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमेठी में एक महिला ने अपने देवर, सास और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि देवर ने घर में उसे अकेला देखकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा। घरवालों से बताने पर उन्होंने भी उसी का साथ दिया।
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में महिला ने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म का प्रयास और विरोध पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति और सास को दी, तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया और चुप रहने को कहा।

विज्ञापन


घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में विदेश में रहता है। सात अप्रैल को जब वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी, तभी उसका देवर मो. सद्दाम घर में घुस आया। वह उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

ये भी पढ़े- UP: अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, ऑर्डिनेंस फैक्टरी और ओपन हार्ट सर्जरी थिएटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण पीड़िता ने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन लगातार हो रही छेड़छाड़ और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जब अपने पति अमीरुद्दीन और सास को फोन पर सूचना दी, तो दोनों ने उसे चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather News: 60 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट जारी; जानें पूरा पूर्वानुमान

थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी देवर मो. सद्दाम, पति अमीरुद्दीन और सास के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें