फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुम्हारी और पिता की हत्या का इंतजाम हो चुका है, बचा...', पूर्व सांसद बृजभूषण और उनके विधायक बेटे को धमकी

Wed, 17 Jun 2026 01:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

Brijbhushan Sharan Singh: कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह को मारने की धमकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। बातचीत के दौरान कॉलर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह विधायक और उनके पिता की हत्या का इंतजाम कर चुका है; अगर बच सकते हैं, तो बच लें।
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद विधायक ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई है।

तहरीर में कहा गया है कि विधायक और उनका परिवार पहले भी आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहा है, ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को दी गई यह धमकी सुरक्षा का गंभीर विषय है। मामले में राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को राजस्थान भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें