फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन में आई चप्पल को देखकर बिगड़ी दुल्हन, लौटा दी बारात

Thu, 21 May 2015 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में वर पक्ष द्वारा लड़की के लिए डाल के साथ चमड़े के चप्पल का शगुन लाना महंगा पड़ गया। कन्या पक्ष ने इसको अपशगुन मानकर शादी करने से ही इन्कार कर दिया और बारात को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन


बुधवार को वर पक्ष के परिवारीजनों ने दूल्हे के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। सूचना पर कन्या पक्ष के परिवारीजनों ने वर पक्ष पर तथ्यों को छुपाकर शादी तय करने का आरोप लगाया है। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के गांव बनगांवा के दिलराजा की 20 वर्षीय पुत्री मालती यादव का विवाह लखनऊ क्षेत्र के फत्तेपुरवा निवासी रामहरख के लड़के प्रवेश यादव से होना था।

मंगलवार को निश्चित समय पर बारात लखनऊ के थाना गोमतीनगर के फत्तेपुरवा निवासी रामहरख यादव के यहां से आई थी। शाम को करीब आठ बजे बारात पहुंचने पर कन्या पक्ष ने पूरे रीति रिवाज से बारातियों का स्वागत किया और बाद में द्वार पूजा की रस्म पूरी हुई। बाराती खाना खाकर गांव के बाहर बारात स्थल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरंग लौटाई बारात, दूल्हे ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

रात के करीब एक बजे शादी की रस्मे पूरी करने के लिए दूल्हे को बुलवाया गया। जहां पर दूल्हे के परिवारीजनों ने डाल का सामान कन्या पक्ष की महिलाओं को दिया। लेकिन वहां पर डाल में शगुन के सामान के साथ-साथ चमडे़ की चप्पल देख महिलाएं भड़क उठी और कन्या ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया।

कन्या पक्ष ने बिना शादी के ही बारात को बैरंग लौटा दी। बुधवार को सुबह थाने पर पहुंचे दूल्हे के पिता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और मामले की तहरीर थाने में दी। दूल्हे के थाने पर पहुंचने की सूचना पर कन्या पक्ष के लोग भी तहरीर लेकर थाने पहुंच गए।

मामले को गंभीरता से लेकर थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने उपनिरीक्षक बीडी यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा। मौके पर पुलिसकर्मियों ने लड़की से पूछताछ की, लेकिन लड़की ने ही शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस पूरा दिन दोनो पक्षों के बीच सुलह समझौता व दोनों की शादी कराने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता की कोशिश की जा रही है।रात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें