फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें, क्या हुआ जब पुलिस और गुंडों की वसूली से परेशान टेम्पो वाले ने डीआईजी को किया फोन

Wed, 05 Apr 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
 ‘हैलो.. डीआईजी साहब, मैं उन्नाव से टेम्पो चालक बोल रहा हूं। दो उम्रकैदी आठ-दस गुंडों की मदद से टेम्पो स्टैंड पर अवैध वसूली कर रहे हैं। पैसा न देेने वाले को धमकाते और पीटते हैं।
विज्ञापन


पुलिस से उनकी साठगांठ है। कमाई का एक हिस्सा गुंडे छीन लेते हैं, परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आप ही कुछ मदद कीजिए’। गरीब का दुखड़ा सुन डीआईजी रेंज ने अपने स्तर से जांच कराई।

शिकायत सही मिलने पर इंस्पेक्टर से लेकर एसपी तक की क्लास ली। दस गुंडों पर वसूली का केस दर्ज करके तलाश शुरू की गई है।  डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके सीयूजी नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन


उम्रकैद की सजा पाए शेखू और चांद द्वारा गुंडों की मदद से उन्नाव के टेम्पो स्टैंड पर वसूली की शिकायत की। गुंडा टैक्स दिए बगैर टेम्पो चलाना संभव नहीं है। कमाई का हिस्सा गुंडे ले लेते हैं ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गुंडों की धरपकड़ का आदेश

यूपी पुलिस
चालकों से गुंडों द्वारा वसूली में पुलिस का भी हिस्सा रहता है। शिकायत की जांच में पता चला कि टेम्पो स्टैंड पर कब्जे की जंग में शेखू और चांद ने 5 अगस्त 2008 को दिलशाद नामक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके बाद अपने गुंडों की मदद से चालकों से रंगदारी वसूलने लगे।

हत्या के केस में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की है। उम्रकैद की सजा पा चुके बदमाशों द्वारा रंगदारी वसूलने की पुष्टि पर डीआईजी ने एसपी उन्नाव, सीओ सिटी व इंस्पेक्टर की जमकर क्लास ली और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

शेखू और चांद की जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई करने को कहा। डीआईजी के आदेश पर सीओ सिटी व शहर कोतवाल तमाम फोर्स लेकर टेम्पो स्टैंड पहुंचे। अवैध तरीके से चलाए जा रहे टेम्पो पकड़ने के साथ शेखू और चांद की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर आईपी सिंह ने बताया कि शेखू व चांद समेत दस गुंडों पर रंगदारी वसूलने का केस दर्ज करके उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

डीआईजी ने बताया कि टेम्पो स्टैंड पर वसूली के मद्देनजर लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर के एसपी को भी धरपकड़ अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

लखनऊ के राजाजीपुरम टेम्पो स्टैंड पर एक अपराधी द्वारा वसूली का मामला पता चला है। सभी क्षेत्राधिकारियों को इलाके के टेम्पो स्टैंड का संचालन करने वालों का ब्योरा एकत्र करके रंगदारी वसूलने वालों पर केस दर्ज करके गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें