फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, सीएचसी पर होगी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच

Tue, 22 Nov 2022 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीपीपी मॉडल पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को पीपीपी मॉडल पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जाएगी। इन केंद्रों को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तरफ से बजट दिया जाएगा।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क इलाज का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीपीपी मॉडल पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई है। यहां गर्भवती महिलाएं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में जांच करा सकेंगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जंाच की व्यवस्था मुकम्मल की जाए। अस्पताल आने वाली महिलाओँ को जांच के लिए किसी तरह की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने के  लिए लगातार प्रयास दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें