फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ैल युवकों ने फेसबुक पर की छात्रा से दोस्ती, सैरसपाटे के बहाने बुला किया दुष्कर्म

Wed, 03 Aug 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आलमबाग थाना क्षेत्र में दो रेलकर्मियों के बिगड़ैल बेटों ने हाईस्कूल की एक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती बनाई। सैरसपाटे के बहाने रविवार शाम उसे बुलाया और अगवा कर ले गए। एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


कुछ पता न चलने पर मां ने सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसकी भनक लगने पर छात्रा को 24 घंटे बाद उसके घर के बाहर छोड़कर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अपहरण के केस में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इंस्पेक्टर आलमबाग परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि एक मोहल्ले में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा रविवार शाम छह बजे अपने घर से निकली और लापता हो गई। परिवारीजनों ने विभिन्न स्थानों पर तलाश की। कुछ पता न चलने पर छात्रा की मां ने सोमवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य युवती ने भी लगाया यौनशोषण का आरोप

डेमो
पुलिस ने नेटवर्क कंपनी से छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाने के साथ फेसबुक फ्रेंड्स के बारे में छानबीन शुरू की। तहकीकात चल ही रही थी कि रात 10 बजे महंगी बाइक पर सवार युवक उसे घर के सामने छोड़कर भाग निकला। 

माता-पिता ने बुरी तरह सहमी छात्रा से पूछताछ की और उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्रा ने बताया कि फतेह अली तालाब के पास रेलवे कॉलोनी में रहने वाले विवेक कश्यप व प्रदीप सिंह से उसकी दोस्ती थी। 

रविवार शाम दोनों ने घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाया और एक कमरे में ले गए। वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पूछताछ में दोनों युवकों की अनेक लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती का खुलासा हुआ। पता चला कि एक अन्य युवती ने भी यौनशोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इस की जांच चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें