फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाएगी अखिलेश सरकार

Wed, 03 Aug 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य कौशल विकास मिशन अब युवाओं को मोबाइल क्षेत्र में भी दक्ष बनाएगा। इस संबंध में मिशन और लावा इंटरनेशनल लि. के बीच मंगलवार को कालिदास मार्ग स्थित सीएम के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में फ्लैक्सी अनुबंध (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

 
अनुबंध के मुताबिक चार साल में प्रदेश के 10 हजार युवकों को प्रशिक्षित कर उनका प्लेसमेंट कराया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए और भी संभावनाओं पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास मिशन के जरिए प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास जारी हैं। विभिन्न वेब पोर्टल व प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश के बाहर भी युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। इस मौके पर लावा कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी चार साल में प्रदेश के 10,000 युवाओं को नोएडा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण देगी। 

इनमें से 80 प्रतिशत युवाओं को अनिवार्य रूप से लावा कंपनी में ही नौकरी दी जाएगी। राज्य कौशल विकास मिशन के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले भी 11 नामी कंपनियों के साथ अनुबंध के आधार पर युवकों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

रोजगार के लिए मिलेगा बड़ा प्लेट फॉर्म

akhilesh yadav
वहीं लार्सन एंड टर्बो समेत कई अन्य कंपनियों के साथ फ्लैक्सी अनुबंध करने की बातचीत अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों से अनुबंध के बाद युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार हो जाएगा।
 
इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री महबूब अली व राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र के अलावा मुख्य सचिव दीपक सिंघल, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव आईटी आरके तिवारी, सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार और लावा कंपनी के प्रबंध निदेशक हरिओम राय एवं उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

कौशल विकास मिशन द्वारा ऐसी कंपनियों के साथ फ्लैक्सी अनुबंध किया जाता है, जिनका सालाना टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से अधिक हो। इस अनुबंध के तहत युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करने केसाथ ही 80 प्रतिशत युवकों का प्लेसमेंट उसी कंपनी में करने की बाध्यता रहती है। मिशन ने अब तक रेमंड्स और कैफे कॉफी डे समेत कई कंपनियों के साथ फ्लैक्सी अनुबंध कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें