फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बीच में खींची तस्वीरें,आवाज रिकॉर्ड की फिर किया ब्लैकमेल

Fri, 12 Jun 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित छात्रा ने एएसपी से फरियाद की। एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली एक युवती धानेपुर क्षेत्र के एक कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक दो माह पहले कस्बा धानेपुर के रहने वाले एक युवक ने उसके मोबाइल पर फोन किया।

उसने कहा कि वह उसे और उसके परिवार को जानता है। वह भी उसी की जाति का है। युवक ने कहा कि वह मोबाइल फोन की एक कंपनी में कर्मचारी है और माह में 25 हजार रुपये कमाता है। युवक ने उससे शादी करने को कहा।
विज्ञापन


युवक ने फोन पर मां से बात भी कराई। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे आठ मई को फोन किया। उसने कहा कि उसकी मां उससे मिलना चाहती है।
Trending Videos
विज्ञापन

फोटो से किया ब्लैकमेल

इसके बाद सुबह दस बजे वह कॉलेज पहुंची तो युवक गेट पर खड़ा था और मां से मिलवाने के बहाने उसे बाइक पर बिठाकर विसुही पुल के रास्ते पूर्व की ओर जंगल में ले गया और धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।

छात्रा ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान ही युवक ने मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींची और वायस रिकॉर्ड की। उसने धमकी दी कि अगर किसी से दुष्कर्म के बारे में बताया तो फोटो और वायस रिकॉर्ड सार्वजनिक कर देगा।

छात्रा ने मामले में थाना धानेपुर में तहरीर दी। मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छात्रा ने गुरुवार को एएसपी से मिलकर फरियाद की। एएसपी ने थानाध्यक्ष धानेपुर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें