सदर जोन की हुई प्रतियोगिता, बरिश के चलते अंडर-14 के मैच स्थगित
फोटो संख्या 7, 8
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय क्षेत्रीय (सदर जोन) कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को सिर्फ अंडर-19 के मुकाबले ही कराए जा सके। बारिश की वजह से अंडर-14 के मैच स्थगित कर दिए गए। अंडर-19 की बालक एवं बालिका टीमों का चयन कर लिया गया है, जो जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
सदर जोन की अंडर 14 एवं 17 की बालक-बालिका क्षेत्रीय कबड्डी होनी थी, लेकिन सिर्फ अंडर-19 के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता ही कराई जा सकी। अंडर-19 में बालक वर्ग से वैदिक इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बाल विद्या मंदिर गंगागंज, जीआईसी अटौरा बुजुर्ग, राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला ने प्रतिभाग किया।
बालिका वर्ग में जीजीआईसी, राजकीय हाईस्कूल भेलाबेला एवं पिंडारी कला ने भाग लिया। संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर दोनों टीमों बना दी गई हैं। इस मौके पर नवनीत वर्मा, योगेंद्र प्रताप, मंगल चरण रावत, मो. अनीस, आकाश पटेल, माधुरी शुक्ला, कल्पना कुमारी आदि मौजूद रहीं।
इनसेट
अंडर-19 की चयनित टीमों में शामिल खिलाड़ी
अंडर-19 की बालक टीम में रोहित कश्यप, तरुण, शोएब, अनूप यादव, मनीष, सुल्तान अली, प्रांशु, साहिल, संपूर्ण मिश्रा, सत्यम, आर्यन, लवकुश, इरफान, अभिषेक यादव चयनित किए गए हैं। बालिका टीम में रोली, फिजा, अंशिका, आराधना, अंजलि, अर्पिता, नेहा, ऊषा, निशा, तान्या, ललिता, अर्जिता वर्मा को शामिल किया गया है।
इनसेट
अंडर-14 का जोनल 14 को
बारिश की वजह से अंडर-14 की क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता नहीं कराई जा सकी। इसमें सिर्फ बालक वर्ग से बाल विद्या मंदिर गंगागंज एवं बेसिक शिक्षा विभाग की टीम पहुंची, लेकिन कोई मैच नहीं कराया जा सका। इसलिए अंडर-14 के बालक-बालिकाओं का जोनल मुकाबला 14 सितंबर को सुबह 8.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराया जाएगा। उसी दिन बनने वाली टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
इनसेट
जनपदीय कबड्डी अब 14 को होगी
अंडर-14 एवं 17 के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता 12 सितंबर को नहीं होगी। लगातार हो रही बारिश और मैदान में पानी भरा होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि अब जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 14 सितंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराई जाएगी।