फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पांडे जी’ के मोबाइल से भाजपा विधायक का स्कूल बम से उड़ाने की धमकी

Tue, 19 Apr 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा विधायक सतीश महाना को फोन करके उनके परिवार के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधायक ने तुरंत एसएसपी को सूचना दी। थोड़ी देर में एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा, एएसपी कैंट डा. ख्याति गर्ग एंटी सबोटाज, बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


स्कूल को खाली कराकर घंटों चेकिंग की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी उसकी डिटेल निकालकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चकेरी की डिफेंस कालोनी में भाजपा विधायक सतीश महाना का परिवार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का संचालन करता है। कक्षा छह से 12 तक के इस स्कूल में 750 बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार सुबह 8:24 पर भाजपा विधायक के मोबाइल पर 10 मिस्ड काल आईं तो उन्होंने पलट कर फोन किया। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ से पहले विधायक को उल्टा-सीधा बका गया फिर सरस्वती विद्या मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। कुछ सेकेंड बाद उस नंबर से दोबारा काल आई। फोन करने वाले ने विधायक से पूछा, ‘कुछ सोचा’। 

फिर महाना ने पुलिस को सूचना दी। भगदड़ न मचे इसलिए स्कूल के बच्चों को अचानक छुट्टी की सूचना देकर 9 बजे एहतियात के साथ स्कूल से बाहर निकाला गया। बच्चों के निकलते ही स्कूल को फोर्स के हवाले कर दिया गया और छानबीन की गई।
विज्ञापन

फरवरी में चालू हुआ है नंबर

mobile
चकेरी इंस्पेक्टर ए के सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धमकी देने वाले नंबर की आखिरी लोकेशन शास्त्रीनगर पता चली है। धमकी देने के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि नंबर को जल्द ही ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विधायक को धमकी देने वाला मोबाइल नंबर बिल्हौर के किसी ‘पांडे जी’ के नाम पर लिया गया है। ‘ट्रू कालर’ पर चेक करने पर किसी अखिल श्रीवास्तव का नाम और सर्विस प्रोवाइडर आइडिया आया है। 

जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी गई वह फरवरी में चालू हुआ है। नंबर का इस्तेमाल भी ज्यादा नहीं होता है। माना जा रहा है कि धमकी देने या परेशान करने के लिए ही यह नंबर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें