फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जली बाइक: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर दूर गिरे युवक; एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक

Sun, 27 Oct 2024 01:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बोलेरो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। बाइक में आग लगने से धू-धूकर जल गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद लोग, आग लगने से जलती बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में रविवार को बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक जलकर राख हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा ललिया थाना क्षेत्र के पन्नालाल पेट्रोल पंप और फटवा के बीच स्थित गणेशपुर मोड़ के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बाइक से दो युवक जा रहे थे। बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। बाइक सड़क किनारे जाकर गिरी। इसमें आग लग गई। बाइक धू-धू कर जल गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर चला रहे थे रेस्टोरेंट, जांच के बाद टीम ने किया सील

पुलिस ने जुटाई जानकारी

हादसे में बाइक सवार की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: भव्य सजी है रामनगरी, मठ-मंदिर... घाट-महल सब होंगे जगमग; तस्वीरों में देखें अलौकिक छटा

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एसओ बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार (35) निवासी सरतहिया के रूप में हुई है। परिजन को सूचना दे दी गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें