फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By Election: भूपेंद्र चौधरी बोले- कांग्रेस का नहीं कोई अस्तित्व...सपा भी छोड़ चुकी साथ; BJP जीतेगी सभी सीट

Sun, 27 Oct 2024 12:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP By Election: बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। सपा भी उसका साथ छोड़ चुकी है। सभी सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का रेडियो प्रसारण सुना। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वोकल पॉर लोकल की बात की। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट पर बात की। लोगों को सावधान और जागरूक रहने की अपील की। 

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में भी बात की है कि आज कैसे दुनिया भारत की कला और संस्कृति को स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने साइबर फ्रॉड और डिजिटल गिरफ्तारी के बारे में भी बात की।

यह भी पढ़ेंः-  UP News: शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर चला रहे थे रेस्टोरेंट, जांच के बाद टीम ने किया सील

सपा छोड़ चुकी कांग्रेस का साथ

यूपी की नौ सीटों पर होने वाली उपचुनावों पर कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम सभी सीटें जीतेंगे। यूपी में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां तक कि 'साइकिल' (समाजवादी पार्टी) भी उनका साथ छोड़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें