फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी में पैसे को लेकर हुई कहासुनी पर कैटरर पर खौलता तेल फेंका, 70 फीसदी तक जला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 May 2023 08:16 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक शादी समारोह में मजदूरी को लेकर कहासुनी के बाद आयोजकों ने कैटरर गया प्रसाद की पहले पिटाई की। फिर उस पर खौलता तेल फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक शादी समारोह में मजदूरी को लेकर कहासुनी के बाद आयोजकों ने कैटरर गया प्रसाद की पहले पिटाई की। फिर उस पर खौलता तेल फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे गया प्रसाद को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इटौंजा के शुवंशीपुर निवासी चंदर के मुताबिक, गुडंबा के अतरौली गांव के किशोरी की बेटी की शादी शनिवार को थी। किशोरी ने उसके छोटा भाई गया प्रसाद को खाना बनाने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम खुले मैदान में आयोजित था।

ये भी पढ़ें - भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर के निर्माण का वीडियो जारी, वीडियो में देखें कैसा दिख रहा है गर्भगृह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले, भाजपा से 27 लोकसभा सीटों पर टिकट मांगेगी निषाद पार्टी
विज्ञापन


देर रात तक काम के बाद मजदूरी को लेकर गया प्रसाद की किशोरी ने कहासुनी हो गई। विरोध पर किशोरी व उसके बेटे उमेश के साथ कई परिचित वहां पहुंचे और खाना बनाने वालों पर हमला बोल दिया। विरोध पर किशोरी, उसके बेटे व अन्य लोगों ने पास में कढ़ाई में रखा खौलता तेल उसके ऊपर फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परीक्षण में पता चला कि गया प्रसाद 70 प्रतिशत जल गया है।

उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर नितेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पीड़ित के भाई की तहरीर पर किशोरी, उमेश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें