इंडिगो एयरलाइन लखनऊ से अहमदाबाद के लिए एक जून से नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही 13 जून से दम्माम के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान का भी शुभारंभ होगा। सोमवार को एयरलाइन की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया।
फ्लाइट 6ई276 अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर 3:20 बजे अहमदाबाद के लिए टेकऑफ करेगी। लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 277 शाम 7:30 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी।
दूसरी ओर दम्माम जाने वाली 6ई097 फ्लाइट 13 जून को अमौसी एयरपोर्ट से रात 8:30 बजे रवाना होगी। वहां से उड़ान संख्या 6ई098 लखनऊ के लिए सुबह 6.25 बजे उड़ान भरेगी।