फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नदी में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Mon, 22 Jun 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सोनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी में शनिवार को मिले महिला के शव की पहचान उन्नाव के हसनगंज निवासी रत्नेश की पत्नी सोनम (25) के रूप में हुई है। सोनम की शादी आठ मई को हुई थी।
विज्ञापन

सोनम 19 जून की शाम को पति रत्नेश और ननद खुशबू के साथ बालागंज के सरफराजगंज स्थित मायके आई थी। इसके बाद वह मां नीलम को बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी। बेटी के लापता होने के बाद नीलम ने ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
श्रीपाल अपनी पत्नी नीलम, दो बेटे और एक बेटी के साथ सरफराजगंज में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, सोनम चाय का सामान लेने की बात कहकर मोबाइल फोन छोड़कर निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की थी। शनिवार सुबह 11:00 बजे गोमती नदी में महिला का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नीलम के घरवालों को शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान सोनम के रूप में की। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

परिजन बोले, चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई थी
घरवालों का कहना है कि शव देखने पर ऐसा लग रहा है कि किसी ने चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की थी। एसीपी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने सोनम के फोन की कॉल डिटेल खंगालने की भी मांग की है, ताकि पता चल सके कि वह कहीं किसी के बुलाने पर घर से तो नहीं निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें