फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्युत मंत्रालय के अधिकारी व चार अन्य के घरों से लाखों की चोरी

Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एआई तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। चारों ने विद्युत मंत्रालय में तैनात अधिकारी, दरोगा और तीन अन्य लोगों के घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने बीबीडी, चिनहट, विभूतिखंड और अलीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से सिद्धार्थनगर निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीबीडी के साई रेजीडेंसी में रहने वाले उनके जीजा डॉ. राजीव रंजन श्रीवास्तव विद्युत मंत्रालय के एनएचपीसी में सहायक प्रबंधक हैं। वह जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी और बेटा रहता है। कुछ दिन पहले जीजा परिवार के साथ घूमने गए थे। नौ जून को सुबह नौकरानी ने जीजा को फ्लैट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इस पर जीजा ने मामले की सूचना उन्हें दी। वह जब घर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने करीब 12 लाख के जेवर चुरा लिए। चोर फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे। वहीं, बीबीडी के जुग्गौर निवासी अखिलेश कुमार के घर से चोरों ने नौ जून को लाखों के जेवर चुरा लिए।
विपुलखंड-3 निवासी डाॅ. संजय जैन के अनुसार, उनके जीजा अजीत विभूतिखंड के विजयंत खंड एक में रहते हैं। 13 जून को जीजा, पत्नी रेनू, बेटे प्रियंक के साथ मनाली गए थे। 17 जून को भांजे प्रियंक ने उन्हें कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो सभी कमरों के ताले टूटे मिले। उन्होंने बताया कि चोरी लाखों की हुई है।
विज्ञापन

दरोगा के घर से पार किए जेवर व नकदी
आदर्श कारागार लखनऊ में तैनात दरोगा नेतराज यादव परिवार के साथ चिनहट के नौबस्ता कला स्थित हिमसिटी में रहते हैं। पांच जून को वह परिवार के साथ बाहर गए थे। तभी चोर उनके घर में दाखिल हुए और अलमारी के लाॅकर तोड़कर उसमें रखे 75 हजार रुपये और लाखों के जेवर चुरा लिए। घटना की जानकारी पीड़ित को घर पहुंचने पर हुई।
कारोबारी के घर से भी 15 लाख का माल चोरी
अलीगंज सेक्टर-सी निवासी व्यवसायी अश्वनी पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। वह पत्नी को छोड़ने ससुराल गए थे। 18 जून को शाम करीब सात बजे वह घर लौटे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के भी ताले टूटे मिले थे। चोरो ने अलमारी में रखे जेवर और नकदी मिला कर 15 लाख का माल पार कर दिया। संबंधित थाना प्रभारियों के मुताबिक सभी मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें