फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: युवाओं को घर बैठे रोजगार देगा ब्लू डॉट्स एआई एप, स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

Sun, 28 Jun 2026 01:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ब्लू डॉट्स एआई एप युवाओं को घर बैठे रोजगार देगा। इसके लिए स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। साथ ही वॉयस कॉल के माध्यम से भी नौकरियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग और कौशल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से ब्लू डॉट्स एआई मोबाइल एप और स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इससे घर बैठे ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल सकेंगे।

विज्ञापन


सेवायोजन निदेशालय की निदेशक नेहा प्रकाश के अनुसार यह पहल युवाओं, महिलाओं और कुशल श्रमिकों को सीधे रोजगार से जोड़ने में मददगार साबित होगी। इससे नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को उनके ही क्षेत्र (लोकल एरिया) में नौकरी का अवसर मिलेगा। 

नौकरी चाहने वाले लोग मोबाइल एप में दिए गए मैप की मदद से अपने आसपास या स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों को लाइव देख सकेंगे। इसमें स्थानीय भाषाओं की सुविधा भी दी गई है। साथ ही वॉयस कॉल के माध्यम से भी नौकरियों जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इन क्षेत्रों में मिलेंगे रोजगार के अवसर

निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि इस डिजिटल मुहिम से लोग अपनी योग्यता के अनुसार काम पा सकेंगे। एप के इंटरफेस के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर मुख्य रूप से फैक्ट्री जॉब्स (औद्योगिक कार्य), रिटेल जॉब्स (बिक्री और खुदरा व्यापार), डिलीवरी जॉब्स (लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेवाएं), कंस्ट्रक्शन जॉब्स (निर्माण कार्य) व तकनीकी क्षेत्र (टेक्निकल और आईटी सपोर्ट) में जॉब के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें