फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अलग-अलग स्थान पर पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पैर में लगी गोली, दबोचा

Sun, 28 Jun 2026 09:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

Encounter in Bahraich: बहराइच जिले में शनिवार देर रात अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया गया। इसमें से एक को गोली गई। 
विज्ञापन
बहराइच में हुई मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के रामगांव इलाके में बुधवार रात को हुई मुठभेड़ में भागे दोनों बदमाशों को शनिवार देर रात कैसरगंज में अलग-अलग स्थान पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। पकड़ा गया एक आरोपी बौंडी थाने का 50 हजार रुपये का इनामी है, दोनों हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के बांए पैर में गोली लगी है। इससे पहले 25 जून की रात बौंडी इलाके में हुई मुठभेड़ में बदमाश असलम हॉफ एनकाउंटर में पकड़ा गया था, जबकि उसके दो साथी भाग गए थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और रामगांव पुलिस को सूचना मिली कि बौंडी मुठभेड़ से भागे दोनों बदमाश चोरी का माल और अवैध असलहे के साथ भकला गोपालपुर गांव की ओर आ रहे हैं। इस पर रामगांव पुलिस टीम ने अकिलापुर चौराहे के पास घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में थाना बौंडी के मुड़कटी गांव निवासी फिरोज के बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी मुल्कराज अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक लेकर मौके से भाग निकला। फिरोज के पास से तलाशी के दौरान 2040 रुपये नकद, चोरी के सोने के जेवर, दो मोबाइल , 01 देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

 मौके से भागे मुल्कराज की तलाश में  कैसरगंज थाने की पुलिस और स्वाट  टीम ने लखनऊ बहराइच मार्ग पर  रुकनापुर तिराहे के करसर बेटोरा के निकट जाल बिछाया, इस दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने भी पुलिस टीम पर  फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में बौडी के ग्राम रायपुर भैंसवा गांव निवासी मुल्क राज के भी पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मुल्कराज के कब्जे से 2,400 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा तथा चांदी के जेवरात बरामद किया है। 

मुल्क राज पर दर्ज है 36 प्राथमिकी 
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मुल्कराज पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी व लूट की 36 प्राथमिकी दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित था, बौंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें