फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खोला नॉनवेज स्टॉल, बुजुर्ग को पीटा, पगड़ी के अपमान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के खजाना मार्केट में शनिवार रात वीकली लॉकडाउन में खुले नॉनवेज स्टॉल को बंद कराने पहुंची पुलिस की बुजुर्ग दुकानदार व कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई और लिखा-पढ़ी के बाद छोड़ दिया। दुकानदार ने पुलिस पर पीटने और पगड़ी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। इस पर उन्होंने दो दिन में मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आशियाना निवासी सतपाल सिंह भाटिया (71) का खजाना मार्केट में बल्ले-बल्ले नॉनवेज स्टॉल है। सतपाल का आरोप है कि शनिवार रात वह नॉनवेज स्टॉल बंद कर घर जा रहे थे। तभी चौकी प्रभारी सुनील मौर्या सिपाहियों संग पहुंचे। उन्होंने लॉकडाउन में नॉनवेज स्टॉल खोलने को लेकर फटकारने के साथ ही गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध पर चौकी प्रभारी ने पिटाई शुरू कर दी। एक सिपाही ने पगड़ी पर हाथ मार दिया जिससे पगड़ी खुलकर सड़क पर गिर गई। फिर सतपाल व नौकर सौरभ को पुलिस ने जीप में बैठा लिया। आरोप है कि थाने में अभद्रता कर लॉकअप में डाल दिया।
आशियाना इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहता है। इस पर भी शनिवार रात 10:20 बजे सतपाल सिंह की दुकान खुली थी। जहां पर तमाम लोगों की भीड़ थी। चौकी प्रभारी ने लॉकडाउन में दुकान खोलने को लेकर पूछताछ की तो सतपाल सिंह और उनका नौकर बहस करने लगे। इस पर पुलिस दोनों को थाने लाई थी। सतपाल सिंह के माफी मांगने पर लिखा-पढ़ी करके दोनों को छोड़ दिया गया था। चौकी प्रभारी पर पिटाई का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

रविवार शाम को सदर व नाका गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने हरपाल सिंह जग्गी, सतपाल सिंह मीत व सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात कर बुजुर्ग को पीटने व पगड़ी को अपमानित करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सतनाम ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने दो दिन में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दो दिन में कार्रवाई न होने पर शहर की सभी गुरुद्वारा कमेटियों की संयुक्त बैठक करके दिल्ली की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें