फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर और आशियाना में बत्ती गुल

Mon, 28 Jul 2014 02:26 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर और आशियाना कॉलोनी में रविवार को घंटों बत्ती गुल रही। यह बिजली संकट 11 केवी एवं एलटी लाइन के तार टूटने के कारण का उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने तार टूटने की उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चार घंटे के बाद तक किसी ने बिजली चालू करने की सुध नहीं ली।

गोमतीनगर के विराज एवं विनम्र खंड में शाम को तेज हवा के झोकों के कारण एलटी एवं 11 केवी लाइन के कई तार टूट गए।

इसके चलते रात 8 बजे तक दोनों खंडों का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा।

लोगों ने बताया कि इलाकाई इंजीनियरों को मोबाइल पर तार टूटने की सूचना दे दी गई पर टूटे तार को सही करने कोई नहीं पहुंचा। टूटे तार के चलते दूसरे हिस्से की बत्ती भी बंद कर दी गई।

वहीं आशियाना कॉलोनी में भी सेक्टर के-1 में दोपहर 12:30 बजे एलटी लाइन के तार टूट गए, जिससे अपराह्न 3 बजे तक बिजली बंद रही।

राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के राम विहार इलाके में दोपहर 12 से अपराह्न 3:30 बजे तक बिजली संकट बना रहा।

लोगों ने बताया कि टूटे तार को सही करने के लिए उपकेंद्र पर कर्मचारी न होने का बहाना बताया गया।

जबकि मोहनलालगंज के सिसेंडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली ठप रही। यहां पर भी 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से बिजली संकट रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें