फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी ने छह करोड़ के पुराने नोट से किया बीमा

Wed, 28 Dec 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने नोटबंदी के बाद पुराने 6 करोड़ की ब्लैक मनी बीमे में खपा दी। मंगलवार देर रात आयकर विभाग की छापामारी में कंपनी का यह खेल सामने आया है।
विज्ञापन


विभाग का आरोप है कि कंपनी ने करीब छह करोड़ रुपये के पुराने नोट से बैक डेट में लोगों एवं वाहन का बीमा किया है इस फर्जीवाड़े के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं अफसरों की टीम रात 12 बजे के बाद जांच में जुटी रही। 

आयकर महानिदेशक (जांच) इकाई की टीम ने शाम को हजरतगंज के हलवासिया स्थित इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा, जिसमें करीब दो लाख रुपये का कैश और बड़े पैमाने पर 6 करोड़ के पुराने नोट 1000 एवं 500 से इंश्योरेंस करने के दस्तावेज पाए गए।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि खुफिया सूचनाएं सही पाई गई हैं। आयकर विभाग के द्वारा आईआरडीए को पत्र लिखकर भारतीय एक्सा इंश्योरेंस कंपनी के फर्जीवाड़ा का चिट्ठा बताकर उसका लाइसेंस निरस्त करने का अनुरोध करेंगे।

भारती एक्सा इंश्योरेंस कंपनी के एजेंटों ने घर-घर कॉल करके बीमा कराने के लिए बुलाया था। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक एजेंटों पर शिकंजा कसा तो टीम को बताया कि बीमा कराने के लिए लोगों को बताया गया कि पुराने नोट 1000 एवं 500 से बीमा की किस्त चुकता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

बीमा कराने वाले 500 लोगों को जारी होगा नोटिस

डेमो
राजधानी के जिन बीमा धारकों ने पुराने नोट से प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद पेमेंट की कच्ची रसीद दिसंबर में काटी पर बीमा देने की रसीद नवंबर मेें जारी की है।

आयकर टीम को इस फर्जीवाड़ा का साक्ष्य हाथ लग चुका जिसको जब्त कर लिया गया है। भारती एक्सा इंश्योरेंस कंपनी ने पुराने नोट से अब तक कुल कितने बीमा किए की जांच आधी रात के बाद तक करती रही। 

भारती  एक्सा इंश्योरेंस कंपनी से पुराने नोटों से बैक डेट में बीमा कराने वाले 500 से अधिक लोगों को जल्द नोटिस भेजकर जवाब तलब करेगा। आयकर विभाग का कहना कि इस धोखाधड़ी की प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की सिफारिश की जाएगी।   इस जांच की जद में बीमा धारक, एजेंट एवं कंपनी के अधिकारी आएंगे। नोटबंदी के दौर में बीमा करने वाली कंप‌न‌ियों ने धंधा चमकाने मं कोई कसर नहीं छोड़ी। एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ व अन्य बीमा कंप‌न‌ियों के नाम पर फोन कर बीमा कराने का आग्रह करते थे।
  जब ग्राहक पैसो की ‌क‌िल्लत की बात करते तो वे पुराने नोटों के ज‌र‌िए भी बीमा कराने का चारा फेंकते। पुराने नोटों को खपाने के लालच में कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई भी गंवा दी है। कारोबार चमकाने और टारगेट पूरा करने के चक्कर में कंप‌न‌ियों ने कई भोले-भाले लोगों का पैसा फंसा ‌द‌िया।
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें