भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संगठन की समीक्षा बैठक के लिए बृहस्पतिवार को श्रावस्ती जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बहराइच के जरवल में उनका स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारें कोई हों किसानों के हित में काम नहीं करती हैं।
उन्होंने कहा कि संसद में घुसने वालों का पास किसने बनाया यह भी सबको बताना चाहिए। इसके साथ ही गन्ना भुगतान डिजिटल करने की भी मांग की। श्रावस्ती जा रहे राकेश टिकैत का जरवल में पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत कर अंगवस्त्र भेंट किया।
ये भी पढ़ें - आज से ठीक एक माह बाद विराजेंगे रामलला, पहली बार एक साथ पढ़िए राममंदिर की हर विशेषता
ये भी पढ़ें - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: रामलला के दर्शन कराएंगी 1000 स्पेशल ट्रेनें, देश के हर कोने से उपलब्ध होंगी ट्रेन
राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन के लोगों से मिलकर उनकी समस्या जानने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। जहां संगठन के लोगों के साथ बैठकर आपस में एक दूसरे के साथ चर्चा की जाती है। बहराइच में संगठन के दो गुटों में बंटा होने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि संगठन के सभी लोग एक है। मिल जुलकर काम करेंगे। जिलाध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई परमानेंट पद नही होता है जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।
राकेश टिकैत ने किसानों की समस्या पर कहा कि किसी की भी सरकार हो किसान हित में कोई काम नहीं करता है। सभी सिर्फ हवाहवाई बातें करते हैं। इस अवसर पर पुत्ती लाल यादव, अजय वर्मा, रामराज सिंह, प्रकाश चंद वर्मा, मोहम्मद सगीर, रामकिशोर वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, समर सिंह, राधेश्याम यादव, श्रीमान वर्मा, प्रमोद कसौधन, आवेश अहमद, पार्वती गौतम, उषा देवी, आरती देवी, बिट्टू देवी, सुषमा, गोल्डी, नर्वदे प्रसाद गौतम समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।