फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर पर फिर भाजपाई खेल, मुद्दा गर्माया

Tue, 19 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बने तो करोड़ों लोगों के दिल मौजूद भाव और मजबूत होगा।
विज्ञापन


प्रदेश की सपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि यह संदेश लेकर जाएं कि 2017 में केंद्र की तरह प्रदेश में भी कमल खिलेगा।

सोमवार को कारसेवकपुरम् में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर हमारे व देश के लोगों में क्या भाव है इसे कहने की आवश्यकता नहीं है। यह भाजपा की नहीं देश के करोड़ों लोगों के दिलों की बात है।

भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर वहीं बने तो करोड़ों लोगों का भाव मजबूत होगा।
विज्ञापन

मोदी के साथ अमित शाह ने भी रचा इतिहास

अनुराम ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी इतिहास रचा है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया, जिसमें 11 करोड़ की सदस्यता होने वाली है। 2014 चुनाव में 17 करोड़ वोट मिले थे। 2019 चुनाव में जाएंगे तो हमारे पास 11 करोड़ सदस्य व उससे अधिक वोट करने वाले मिलेंगे।

ठाकुर ने यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमारे सांसद यूपी में पैसा व योजनाएं लेकर आते हैं लेकिन यूपी सरकार के जिलाधिकारी व एसएसपी को काम न करने के निर्देश हैं।

यूपी में एक परिवार के कई मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व दुनिया में अपने कार्यों से छाप छोड़ रहे हैं।

1971 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ तो आम आदमी नहीं पहुंच पाया। आज गरीब से गरीब आदमी बैंक के दरवाजे पहुंच जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें